फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light bill

दलालों ने जमा करा दिए एक लाख रुपये

Wed, 17 Dec 2014 11:52 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 17 Dec 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
light bill
बिजली मीटरों की रीडिंग घटाकर उपभोक्ताओं से वसूली करने वाले धंधेबाज बुधवार को अपने बचाव में आ गए। मामले में अफसरों द्वारा जांच किए जाने के संकेत मिलते ही दलालों ने झंडाकलां क्षेत्र के उन सभी उपभोक्ताओं के करीब एक लाख रुपये के बिल जमा करा दिए, जिनके मंगलवार को कनेक्शन काट दिए गए थे। इस बीच राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ ने आपात बैठक कर इस संबंध में एक्सईएन को दिए जाने वाले ज्ञापन का प्रारूप तैयार किया।
विज्ञापन

झंडाकलां में टेलीफोन एक्सचेंज के पास मंगलवार को कैंप के दौरान विभागीय टीम को ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मिली थी, जो बिचौलिए की भूमिका निभाते हुए बिजली बिलों पर दर्ज रीडिंग में हेराफेरी कर उपभोक्ताओं से दलाली खा रहे हैं। चेकिंग में पकड़े गए ऐसे पांच कनेक्शन कटने पर संबंधित उपभोक्ताओं ने दबाव बनाया तो दलालोें की लॉबी बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन के कैश काउंटर से भी हुई। बताया गया कि एक दिन पहले झंडाकलां में जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए थे, उन्होंने विभाग से जारी बिलों पर कोई आपत्ति किए बगैर देय धनराशि बुधवार को जमा कर दी। इस बीच जेई संघ की बैठक में उपभोक्ताओं से दलाली खाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, सभी सब स्टेशनों पर सुरक्षा के लिहाज से चहारदीवारी बनवाने और लाइन स्टाफ को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि इन मुद्दों पर शुक्रवार को एक्सईएन से भेंट कर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन कनेक्शन काटे, 1.60 लाख जमा हुए
पॉवर कारपोरेशन की ओर से बुधवार को ऐमनजई जलालनगर में एनईआर स्टेशन केे पास लगाए गए कैंप में उपभोक्ताओं ने 1.60 लाख रुपये राजस्व जमा कराया। इस बीच, बकाया बिल जमा नहीं करने पर तीन कनेक्शन काट दिए गए। कैंप के प्रभारी जेई अलंकृत मिश्रा के अनुसार पकड़े जाने के भय से आज दलाल नजर नहीं आए, केवल वास्तविक उपभोक्ता ही अपनी समस्याएं लेकर शिविर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed