फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Licence fees have increased resistance to the drug traders

लाइसेंस फीस बढ़ने पर दवा व्यापारियों ने किया विरोध

Sat, 16 Jan 2016 11:36 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Licence fees have increased resistance to the drug traders
जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दस गुना फीस बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

दवा व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल चेयरमैन नरेश गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को डीएम से मिला और एक ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि आगामी 29 मई के गजट में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लाइसेंसी नवीनीकरण की फीस बढ़ाकर दस गुना करने का प्रस्ताव रखा है। पहले इसके लिए पांच वर्ष के लिए दवा व्यापारियों को तीन हजार रुपये अदा करने होते थे। मगर अब इसकी फीस बढ़कर 30 हजार रुपये हो गई है। सन 2000 में दो वर्ष के लिए इसकी फीस 80 रुपये थी, जो 2001 में बढ़ाकर तीन हजार रुपये पांच वर्ष के लिए कर दी गई थी। इससे पहले लेट फीस जमा करने पर एक महीना का एक हजार रुपये था। अब बढ़ाकर 10 हजार रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा शेडयूल एक्स (स्वाइन फ्लू और अन्य दवाओं) की पहले लाइसेंस फीस पांच सौ रुपये थी, जिसे बढ़ाकर पांच हजार रुपये का प्रस्ताव है। इसके अलावा थोक विक्रेताओं को फार्मासिस्ट रखने की बाध्यता का विरोध किया गया है। ज्ञापन में लाइसेंस बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में संतोष वर्मा, गोविंद मोहन, कलीम खां, इंद्रजीत सिंह नरूला, रमेश चंद्र शुक्ला, अशोक सक्सेना, हरिओम अग्रवाल, शैलेंद्र सक्सेना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed