{"_id":"5a7b0e584f1c1b387b8b50d9","slug":"lawyers-protest-over-removal-of-sdm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने किया धरना प्रदर्शन, नहीं किया न्यायिक कार्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकीलों ने किया धरना प्रदर्शन, नहीं किया न्यायिक कार्य
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
lawyers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कार्यालय हटाये जाने से नाराज वकीलों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। पुवायां में तहसीलदार कार्यालय सहित तहसील परिसर राजा मार्केट में बना था। यह भवन बेहद पुराना और जर्जर हो चला था और इसकी जमीन आदि का अनुबंध भी समाप्त हो गया था।
एसडीएम और सीओ कार्यालय तहसील परिसर से दो किमी दूर सिविल कोर्ट परिसर के पास था। इस पर सीएचसी और एसडीएम आवास के पास तहसील का नया भवन बनवाया गया था। दो दिन पूर्व तहसील के तमाम कार्यालय नए भवन में पहुंच गए और कामकाज भी नए भवन से ही शुरू हो गया। एसडीएम कार्यालय भी तहसील के नए भवन में शिफ्ट होना है, लेकिन सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों का कहना है कि एसडीएम कार्यालय तहसील भवन में जाने से उन लोगों को समस्या होगी। दोनों परिसर दूर होने के कारण यदि एसडीएम कार्यालय जाया गया तो कोर्ट के कार्य बाधित होंगे।
एसडीएम कार्यालय वहीं बनाए रखे जाने की मांग को लेकर वकील सोमवार को भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया था। बुधवार को तमाम वकील एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान वकील सुरेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि एसडीएम कार्यालय हटाया गया तो वह नौ फरवरी को आत्मदाह करने पर विवश होंगे। धरना स्थन पर केएन सिंह, ओमपाल सिंह यादव, सुशील कुमार, अनिल सिंह, दिनेश मिश्रा, प्रवीण शुक्ला, अवधेश मिश्रा, मनोज पटेल, सुखविंदर सिंह खिंडा, उमाशंकर शुक्ला, शिवअवतार, रामनरेश, सुरेंद्र कुमार, रमन मिश्रा, मनीश मिश्रा, दीपक पांडे, निर्भय मिश्रा, रामऔतार सहित तमाम वकील मौजूद रहे।