फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyer arrested in extortion demand, sent to jail

रंगदारी मांगने में वकील गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 14 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर रंगदारी मांगने वाले अधिवक्ता को सदर बाजार थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय के पीछे गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी का विरोध किया और हिरासत में लिए गए वकील को छोड़ने की मांग की। गैर जमानती धारा में हुई गिरफ्तारी हवाला देते हुए पुलिस ने गिरफ्तार वकील रिजवान हुसैन अल्वी को सीजेएम की कोर्ट में पेश कर दिया। 
विज्ञापन

सीजेएम संजय मिश्रा ने वकील अल्वी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, जेल गया अधिवक्ता बिजनौर जिले के लहतौर थाना क्षेत्र के ग्राम आतू का निवासी है। उसका यहां सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी जफर उल्लाह खां से मकान संबंधी विवाद था। उसमें करीब पांच लाख रुपये मसला सुलझाने की बात हुई थी। उसी विवाद के क्रम में बीते एक जुलाई को जफर उल्लाह ने वकील के खिलाफ घर में घुसकर रंगदारी मांगने, धमकाने, मारपीट करने आदि की तहरीर दी थी जिसके आधार पर आईपीसी की धारा 386, 452 और 506 के क्रम में एफआईआर दर्ज हुई थी। तब से पुलिस नामजद आरोपी वकील की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को इसी मामले में वही अधिवक्ता अपनी पैरवी के लिए शाहजहांपुर पहुंचे तो सदर बाजार थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह इसकी जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस टीम के साथ कचहरी परिसर में आरोपी की तलाश लेकिन बाद में पता चला वह एसपी कार्यालय के पीछे वाले हिस्से में किसी से बात कर रहा है तो वहीं दबिश देकर हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन

हापुड़ के महिला बीडीओ के घर चोरी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ के निकट इपसा कालोनी में रहने वाले हापुड़ में तैनात बीडीओ जनक सुता के घर में बीते 12 अक्तूबर को चोरों ने धावा बोलकर जेवर व सामान पर हाथ साफ कर दिया। इनके मकान में किराएदार रहता है जो कि छुट्टियों में अपने घर चला गया था। बीते 12 अक्तूबर की सायं चार बजे यह हापुड़ के लिए रवाना हो गई और मकान में कोई नहीं थी। बीते 13 अक्तूबर को इनका किरायेदार लौटा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और इनके हिस्से के कमरे की खिड़की टूटी हुई एवं भीतर सामान बिखरा पड़ा है। किरायेदार से सूचना पाकर यह शुक्रवार को शाहजहांपुर आईं और कमरे में जाकर देखा कि सोने की चार चेन, अंगूठी, कुंडल, पीतल व तांबे के बर्तन एवं गैस सिलेंडर आदि के अलावा कीमती अभिलेख भी गायब हैं। उन्होंने प्रकरण की लिखित जानकारी डीएम और एसपी को दी है एवं चौक कोतवाली में घटना के संबंध में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed