फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Law student reports on behalf of three people

लॉ की छात्रा की ओर से तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Dec 2015 11:31 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sun, 27 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Law student reports on behalf of three people
लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा का अपहरण कर बंधक बनाए रखने और रेप करने के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को ही छात्रा के बयान भी दर्ज किए गए, जिसमें उसने आरोपों को दोहराया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुवायां के एक गांव की छात्रा वकालत की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि तीन दिसंबर को वह कॉलेज जाने के लिए गंगसरा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाले लोमेश उर्फ मगन शर्मा, चिंटू उर्फ लखप्रीत सिंह हांडा और महेंद्र सिंह उर्फ मिन्ना ने उसे शाहजहांपुर छोड़ने की बात कहकर कार में बिठा लिया। कार में उक्त ने थर्मस में रखी चाय उसे पीने को दी। चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। आंख खुलने पर पता चला कि वह गाजियाबाद में हाईवे पर है। शोर मचाने की कोशिश की तो लोमेश शर्मा ने उस पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गाजियाबाद के एक होटल में लोमेश ने उससे कई कागजों पर दस्तखत करा लिए, इसमें कोर्ट मैरिज के कागजात भी थे। चार दिसंबर से 23 दिसंबर तक लोमेश शर्मा उसे बंधक बनाकर दुराचार करता रहा और वीडियो क्लिप भी बना ली। रेप का विरोध करने पर वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर लोड करने की धमकी दी जाती रही, जिस कारण वह चुप रही। 24 दिसंबर को वह किसी तरह होटल से निकल कर घर पहुंची और परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर छात्रा ने शनिवार को एसपी को तहरीर दी थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने लोमेश शर्मा, लखप्रीत सिंह हांडा और महेंद्र सिंह के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर दुराचार सहित तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



कोतवाली में भी धमकाया
पुवायां। छात्रा ने बताया कि बयान देने के बाद आरोपी पक्ष के चार लोग कोतवाली आए और उस पर बयान बदलने का दबाव बनाया। धमकी दी कि यदि बयान नहीं बदले तो अंजाम बेहद खराब होगा। छात्रा ने बताया कि आरोपी पैसे वाले और दबंग हैं, जिससे उसे भय सता रहा है कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। छात्रा ने सुरक्षा की मांग की है। उधर, पुलिस ने कोतवाली में धमकी दिए जाने के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed