फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Law 26 days ago Thrown dead, skeleton

साले को 26 दिन पहले मारकर फेंका, कंकाल मिला

Sat, 24 Oct 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Law 26 days ago Thrown dead, skeleton
करीब 12 बीघे जमीन बैनामा करा लेने और उसके बाबत बकाए तीन लाख रुपये के विवाद में बहनोई ने साले सूरज पाल (35) को धोखे से गत 28 सितंबर की रात को सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सुजातपुर से बुलवाया और साढ़ूू एवं नौकर के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को आरसी मिशन थाना क्षेत्र के तम्मी खां ईट भ_े पीछे (हरदोई बाईपास के निकट) झाड़ियों में फेंक दिया। गत आठ सितंबर को सूरज की पत्नी ने सेहरामऊ थाना में अपने पति के रहस्यमय हाल में गुम होने की तहरीर दी, लेकिन अब 23 अक्तूबर की तिथि में वह दर्ज हुई है। शनिवार तीसरे पहर पूरे रहस्य से अचानक परदा उठा।  झाड़ियों में बदबूदार कंगाल में तब्दील हो चुकी लाश बरामद हुई और मृतक की पत्नी गीता ने मौके पर पड़े चप्पल और पैंट -शर्ट देखकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने रात को आरोपी बहनोई कमलेश पाल (30) और उसके रौसर कोठी क्षेत्र वाले प्लाट पर निर्माण कार्य की देखरेख करने वाला सुजातपुर निवासी मुलाजिम सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, कमलेश ने अपनी सास और साली को अपने पाले में मिलाकर सूरज पाल के सुजातपुर की करीब 12 बीघे जमीन अपने नाम करा ली। सूरज ने इस पर ऐतराज किया था और तीन लाख रुपये दिए जाने पर सहमति बनी थी। मूल रूप से फर्रुखाबाद के मौलागंज निवासी कमलेश गाजियाबाद में गैस का कारोबार करता है और यहां रौसर कोठी क्षेत्र में प्लाट खरीद कर निर्माण करवा रहा है। गत 28 सितंबर की रात उसने अपने मुलाजिम सुनील के मोबाइल से साले को फोन मिलाया और रुपये के लेनदेन के लिए रात के करीब 10 बजे बाइक से सुजातपुर से करीब 10 किमी दूर रौसर कोठी बुलवाया। उसके बाद से सूरज गांव नहीं लौटा और उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो उसकी पत्नी गीता ने अपने बहनोई पर अनहोनी कर देने की आशंका जताते हुए पति के गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने उसे दर्ज तो नहीं किया लेकिन विवेचना में जुटी रही। दो दिनों पहले शक के आधार पर कमलेश को थाने बुलाया गया और पूछताछ की गई तो उसने अपने मुलाजिम सुनील और रौसर कोठी में शिक्षक विधायक संजय मिश्रा के स्कूल में सफाई कर्मी हेतराम पर शक जताया। पुलिस ने दोनों पर दबाव बनाया तो हेतराम ने और मय परिवारवालों के सुनील ने विधायक से संपर्क साधा।
विज्ञापन

पूरी कहानी यहीं से घूम गई। विधायक ने असलियत जाननी चाही तो सुनील ने गत 28 सितंबर की रात वाली कहानी बताई। शनिवार दोपहर विधायक सेहरामऊ थाने पहुंचे और इस मामले में निर्दोषों को अनायास ही बलि का बकरा न बनाने का थाना प्रभारी को सुझाया। तभी वहां पूछताछ के लिए बिठा रखे गए कमलेश ने मुंह खोला तो विधायक ने उसका परिचय जानते ही तत्काल सुनील द्वारा बताई गई कहानी थाना प्रभारी केके वर्मा के सामने दोहरवा दी। आरोपी ने अपने साले के कत्ल करने की बात कबूल ली और मौके पर जाकर लाश की बरामदगी कराई। एसओ केके वर्मा ने बताया कि तीसरा आरोपी कमलेश का फर्रुखाबाद निवासी साढ़ू बृजपाल की तलाश में टीम भेजी गई है और गिरफ्तार दोनों आरोपी रविवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजातपुर में रात को मचा कोहराम
सेहरामऊ दक्षिणी (ब्यूरो)। सुजातपुर गांव में 26 दिनों से लापता चल रहे सूरज पाल की हत्या कर दिए जाने और उसकी लाश के बदबूदार कंकाल हो चुके होने की सूचना पहुंचते ही शनिवार रात को कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में अचानक मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा छह वर्षीय हिमांशु और छोटा दो वर्षीय प्रिंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed