फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Large Hrewa case chargesheet filed in court

बड़े हरेवा कांड की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

Fri, 10 Jul 2015 08:18 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Fri, 10 Jul 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बड़े हरेवा में दलित महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव मेें घुमाने के बहुचर्चित कांड में विवेचक ने जांच पूरी करके चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इसमें सभी दस आरोपी मुल्जिम बनाए गए हैं जबकि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वादी पक्ष की ओर से दी गई दूसरी तहरीर में शामिल नाम जांच में गलत पाए जाने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन

चार्जशीट में सर्वेश की पत्नी कमलेश, रामौतार की पत्नी श्रीदेवी, रामसेवक की पत्नी वीरावती, ऋषिपाल की पत्नी रेशमा, जयराम की पत्नी फूलमती और राकेश की पत्नी मीना के अलावा गांव के श्रीपाल, उसके पुत्र राकेश, रनपाल और सर्वेश के नाम शामिल हैं। विवेचक, सीओ आदेश कुमार त्यागी के अनुसार पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वादी पक्ष के युवक पोखे की ओर से रिपोर्ट में शामिल करने के लिए इसी परिवार के 12 अन्य लोगों के नाम दिए गए थे, लेकिन जांच में उनकी कोई संलिप्तता न पाए जाने पर उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि 14 मई को उक्त गांव की कश्यप जाति की लड़की को गांव का दलित बिरादरी का संतोष अपने साथ ले गया था। इस मामले को इज्जत से जोड़ते हुए लड़के पक्ष के लोगों ने घर में अकेली मिली लड़के की मां समेत परिवार की पांच महिलाओं को निर्वस्त्र कर सार्वजनिक रूप से घुमाने की शर्मनाक घटना को अंजाम दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed