फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Land dispute cousin, niece shot

जमीन के विवाद में चचेरी बहन, भांजी को गोली मारी

Fri, 26 Jun 2015 08:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 26 Jun 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
Land dispute cousin, niece shot
थाना निगोही क्षेत्र के गांव चौड़ेरा-चौड़ेरी में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार रात चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर बहन और भांजी को गोली मार दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बीसलपुर(पीलीभीत) के गांव बौरी निवासी रोशनलाल के पास 18 बीघा जमीन थी। रोशन ने अपनी इकलौती बेटी आनंद कुमारी की शादी कई साल पहले निगोही के गांव चौड़ेरा-चौड़ेेरी निवासी संतराम से कर दी थी। बताते हैं कि रोशनलाल के अपनी भाभी से संबंध हो गए थे। इसी के चलते 18 फरवरी 2015 को रोशन ने 14 बीघा जमीन भतीजे अशोक कुमार उर्फ पप्पू के नाम कर दी थी।
विज्ञापन

जब इस बात की जानकारी आनंद कुमारी को हुई तो उसने कोर्ट में आपत्ति दाखिल कर दी। संतकुमार के मुताबिक मामले में 15 जून को बीसलपुर तहसील में तारीख पड़ी थी। वह तारीख पर बीसलपुर पहुंचे तो अशोक ने अपने भाइयों बागेश और परिवर्तन के साथ घेराबंदी कर ली। किसी तरह से उन लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को कोर्ट में फिर तारीख पड़ी, लेकिन वे लोग डर की वजह से कोर्ट नहीं गए। आरोप है कि गुरुवार रात करीब 12 बजे अशोक, बागेश और परिवर्तन घर में घुस आए। अशोक ने आनंद कुमारी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी 12 वर्षीय बेटी अजूबी जाग गई। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर घर के बाकी लोग भी जाग गए।

इसी बीच हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली आनंद कुमारी के कमर के नीचे लगी, जबकि दूसरी गोली उनकी बड़ी बेटी 16 वर्षीय अंजलि के पैर में लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक आनंद कुमारी की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed