{"_id":"4f8cc81bba48fcb241993bdfc35f5a89","slug":"land-accoupation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ने फिर की भूमि कब्जाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक ने फिर की भूमि कब्जाने की कोशिश
मदनापुर, शाहजहांपुर
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली सबस्टेशन की जमीन पर पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार सुबह तार और बांस लगाकर बैरीकेडिंग करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वहां से सब लोग चुपचाप चले गए। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को भेजकर मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे।
सब स्टेशन के पास स्थित पुरानी बिल्डिंग को पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को जेसीबी से तोड़ने लगे थे। इसका पता चलने के बाद बिजली अधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से पुलिस बुला ली थी। जिस पर पुलिस ने तोड़फोड़ बंद करा दी थी। शुक्रवार की सुबह पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह अपने समर्थकों के साथ बांस और तार लेकर पहुंच गए और लगाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एक्सईएन अशोक सुंदरम्, एसडीओ मनीष चौबे और जेई हसीब आलम मौके पर पहुंच गए। साथ ही एसओ आरपी सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस को देखकर पूर्व विधायक के समर्थक वहां से हट गए।
इसके बाद एक्सईएन ने थाने में तहरीर दी, जिसमें कहा गया है कि पूर्व विधायक बिजली विभाग के भवन में तोड़फोड़ करके तीन ट्रॉली ईंट लेे गए। इसके साथ ही पूर्व विधायक ने एसडीएम के आदेश का भी पालन नहीं किया। उन्होंने दोबारा जमीन पर बांस और तार की बैरीकेडिंग लगाकर कब्जे का प्रयास किया। बिजली विभाग के अधिकारियों की तहरीर मिलने पर एसओ आरपी सिंह ने कहा कि एसडीएम के आदेश करा लाओ, वह रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे।
विज्ञापन
तहरीर देने पर एसओ ने कहा कि एसडीएम से आदेश या फिर कोर्ट के आदेश करा लो वह रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे, एसडीएम के आदेश तो नहीं हो पाए है, लेकिन शनिवार को डीएम से मिलकर रिपोर्ट लिखाने के लिए आदेश कराने की कोशिश करेंगे।
- अशोक सुंदरम, एक्सईएन
पूर्व विधायक ने एसपी से की शिकायत
पूर्व विधायक देंवेंद्र पाल सिंह ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उनकी जमीन पर मटर की फसल खड़ी थी। उसके चारों ओर तारों की बैरीकेडिंग लगी हुई थी, जिसे एक राज्यमंत्री ने साजिश के तहत अपने समर्थकों से चोरी करवा दिए। खेत के बीच में रास्त निकाल दिया, जिससे लाखों की फसल बरबाद हो गई। पूर्व विधायक ने रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।