फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kotwali police clashed with lawyers, altercation

कोतवाली में पुलिस से भिड़े वकील, नोकझोंक

Fri, 04 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बार संघ के पूर्व अध्यक्ष के घर पर पुलिस द्वारा दी गई दबिश के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में बृहस्पतिवार को नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे वकीलों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। वकील बार के पूर्व अध्यक्ष के घर दबिश के दौरान अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। वकील इस मामले में शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहेंगे और डीएम, एसपी से मिलेेंगे। मालूम हो कि 26 अक्तूबर की रात बार संघ के पूर्व अध्यक्ष लालाराम शर्मा के घर पुलिस ने दबिश दी थी। आरोप है कि दबिश का कारण पूछने पर पुलिस ने लालाराम शर्मा से अभद्रता की थी। इसके विरोध में अगले दिन वकीलों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। तहरीर में कहा गया था कि आधी रात के वक्त पुलिस के दबिश देने का जब लालाराम शर्मा ने कारण पूछा तो पुलिस कर्मियों ने उनसे और घर के अन्य सदस्यों से गालीगलौज की। बृहस्पतिवार तक इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर वकील फिर कोतवाली जा धमके और रिपोर्ट दर्ज कर उसकी कॉपी देने की बात कहते हुए इंस्पेक्टर शंकर लाल से भिड़ गए। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। इस संबंध में बार अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को वकीलों का शिष्टमंडल डीएम और एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा। यदि इसके बाद भी रिपोर्ट न हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सेंट्रल बार संघ के अध्यक्ष से भी वार्ता कर ली गई है तथा पुलिस कार्यशैली के विरोध में वकील शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed