फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kisan union worker dies in two bikes collide on highway, two injured

हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में किसान यूनियन कार्यकर्ता की मौत,दो घायल

Sun, 17 Sep 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर (शाहजहांपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर (शाहजहांपुर)। Updated Sun, 17 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kisan union worker dies in two bikes collide on highway, two injured
accident - फोटो : amar ujala
बाइक में पेट्रोल डलवाने जाते समय हुआ हादसा 
विज्ञापन

शोक में पंचायत स्थगित की गई


हाईवे पर रविवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में किसान यूनियन के कार्यकर्ता की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव गुलचंपा निवासी 40 वर्षीय जयराम वर्मा पुत्र निरंजन लाल रविवार को गांव गुलचंपा में होने वाली किसान यूनियन की पंचायत की तैयारियों में व्यस्त थे। वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए अपने साथी गांव बलेमा निवासी गुरमेल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के साथ बाइक से सुबह लगभग 9:30 बजे हाईवे स्थित सरयू पुलिया के समीप पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। बाइक गुरमेल सिंह चले रहे थे। उसके पीछे जयराम बैठे थे। पेट्रोल पंप के सामने जैसे ही गुरमेल ने हाथ देकर (संकेत) बाइक को मोड़ा, पीछे तेज गति से बाइक लेकर आ रहे थाना निगोही के गांव रेंभा निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र मन्नीलाल अपनी बाइक को नियंत्रित नहीं कर सके। उनकी बाइक गुरमेल सिंह की बाइक से जा टकराई। इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए। जयराम के सिर में गंभीर चोट आई।

         सूचना पर तत्काल 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल जयराम वर्मा को  एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचकर जयराम वर्मा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर उनके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। गांव में जयराम की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता निरंजन ने बताया कि उसके तीन बेटों में जयराम सबसे बड़े थे। वह अपने पीछे मां सुखरानी, पत्नी गुड्डी, बच्चों में पुत्री सुमित्रा,रूबी,पुत्र मेहरबान और संजू को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। पिता निरंजन के पैर की हड्डी टूटी होने के कारण वह जिला अस्पताल नहीं जा सके लेकिन मौत की खबर से वह सदमे में है। पिता ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध थाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जयराम की मौत की खबर मिलते ही किसान यूनियन की होने वाली पंचायत स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed