फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Killed and thrown into the canal , the clothes burnt in plot

मार कर नहर में फेंका, कपड़े प्लाट में जलाए

Fri, 29 Jan 2016 12:42 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 29 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन

 बिसरात से गायब हुई शिखा और उसके घर में किराए पर रहने वाली लॉ की छात्रा खुशबू को आरोपियों ने मारकर नहर में फेंक दिया। उनके कपड़े गजरौला के बसंत विहार कालोनी में खाली पड़े प्लाट पर ले जाकर जला दिए। स्थानीय पुलिस के साथ लड़कियों की खोज में जुटी शाहजहांपुर पुलिस ने खाली प्लाट से कपड़े और एक जोड़ी पाजेब बरामद की है। अभी इसकी शिनाख्त नहीं कराई है। उधर, बुधवार को धनौरा में मिली महिला की लाश की शिनाख्त गायब दोनों युवतियों के परिवारीजनों से कराई गई। दोनों युवतियों के परिवारीजनों ने बताया कि शव युवतियों का नहीं है।

विज्ञापन

दोनों सहेलियों को गायब हुए सात दिन बीत गए लेकिन पुलिस उनकी बरामदगी नहीं कर पाई है। हालांकि शाहजहांपुर पुलिस की तीन टीमें अमरोहा पुलिस के साथ लगी हुई हैं। युवक ने गिरफ्तारी के दूसरे दिन पुलिस को बताया था कि उसने दोनों युवतियों के मारने के लिए सुपारी किलर को पैसे दिए है। इसी बीच निगोही की लड़की खुशबू का फोन उसके मां-बाप के पास पहुंचा था। काल का समय बेहद संक्षिप्त था और पीछे से बर्तनों के खनकने की आवाज आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने सुपारी किलर वाली बात उस समय सही नहीं माना। वहीं पुलिस को खुशबू के मां-बाप ने बताया कि बहुत कम समय के फोन आया था और वह स्पष्ट नहीं कर पाए कि आवाज उनकी बेटी की ही है।
विज्ञापन

अब राहुल और उसके संपर्क में लगातार रहे आरोपियों को पुलिस ने उठाया तो सभी यही कह रहे हैं दोनों युवतियों को मारकर धनौरा में नहर में फेंक दिया। उधर, अमरोहा से मिली जानकारी के अनुसार उनके कपड़े एक खाली प्लाट में ले जाकर जला दिए। पुलिस को कपड़े मिले हैं हालांकि उनकी शिनाख्त बाकी है। वहीं, पुलिस ने मंडी धनौरा के गांव वसीमुस्तक और गजरौला के चकनवाला गांव से होकर जा रही रामगंगा की पोषक नहर में खंगाला। हिरासत में लिए गए एक युवक ने पुलिस को चार अन्य के नाम बताए हैं लेकिन अभी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल की बहन पारुल को पुलिस ने उठाया
लापता सहेलियों के मामले में शाहजहांपुर की महिला पुलिस टीम ने गजरौला के समीप आरोपी राहुल के मूल गांव महेसड़ा से उसकी बहन पारुल को पूछताछ  के लिए हिरासत में लिया है। उससे वहीं पूछताछ हो रही है। तीन दिनों से उसके अपने पति समेत दो लोगों को सुबह और शाम खाना पहुंचाए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि उसने पूछताछ में इससे इंकार किया है। एसपी बबलू कुमार ने पारुल के संबंधी में मिली शुरुआती जानकारी को बेदम बताया है।


मिसलीड कर रही हरदोई की युवती
बिसरात निवासी दोनों युवतियों को गायब कराने का दावा करते हुए व्हाट्सएप पर एसपी को संदेश भेजने वाली हरदोई निवासी युवती से हुई पूछताछ और जुटाए गए ब्योरे से पाया गया कि वह तफ्तीश में जुटी पुलिस टीम को मिसलीड कर रही है। ऐहतियातन उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed