फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Katra - Tilhar truck full of groceries from the loot

कटरा-तिलहर के बीच से किराने के सामान से भरा ट्रक लूटा

Thu, 18 Feb 2016 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

। नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात कटरा-तिलहर के बीच डीसीएम सवार बदमाशों ने किराने के सामान से भरा ट्रक लूट लिया। बदमाशों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर अमरोहा के थाना नौगवां सादात क्षेत्र में फेंक दिया। लूटे गए ट्रक में लाखों का किराने का सामान लदा हुआ था। थाना नौगवां सादात में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर चालक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना कटरा आ रहा है।

विज्ञापन

मेरठ में रहने वाला ट्रक चालक नजर अहमद मंगलवार को मेरठ के एक ट्रांसपोर्ट से किराने के सामान लादकर लखनऊ पहुंचाने के लिए निकला था। थाना कटरा क्षेत्र में पहुंचने पर उसके पीछे एक डीसीएम गाड़ी लग गई थी। नेशनल हाईव पर कटरा और तिलहर के बीच में डीसीएम सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए डीसीएम को आगे लगा दिया और चालक नजर अहमद को बंधक बनाकर ट्रक में डाल लिया। इसके बाद बदमाशों ने अमरोहा के थाना नौगवां सादात क्षेत्र में नजर अहमद को ट्रक से फेंक दिया। चालक किसी तरह से बंधनमुक्त होकर थाना नौगवां सादात पहुंचा, लेकिन वहां की पुलिस ने घटना कटरा थाना क्षेत्र की होेने की बात कहकर टहला दिया। एसओ कटरा नरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी ट्रक के ट्रांसपोर्टर और चालक से फोन पर बात हुई है। हमने दोनों को यहां बुलाया है। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed