{"_id":"56e81a2d4f1c1b9b3b8b4568","slug":"jewelry-store-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट में सराफा दुकान से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांट में सराफा दुकान से लाखों की चोरी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : शाहजहांपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर रोड अभायन मोड़ के पास सोमवार की रात चोरों ने एक सराफ की दुकान में नकब लगाकर लाखों का जेवर और नगदी चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक में रहने वाले राकेश महरोत्रा की अभायन मोड़ पर सराफा की दुकान है। सोमवार को शाम पांच बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार की सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार अपनी जूते-चप्पल की दुकान खोलने गए तो उन्होंने राकेश की दुकान की पिछली दीवार में नकब लगा हुआ देखा तो इसकी सूचना उनको दी। दुकान पर पहुंचे राकेश ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। चोर दुकान की पिछली दुकान की दीवार मेें नकब लगाकर दुकान के अंदर घुसे थे। चोरों ने दुकान के अंदर रखी तिजोरी का ताला तोड़कर उसके रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके साथ ही 40 हजार की नगदी भी अपने साथ ले गए। चोरी की घटना से इलाके दुकानदारों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे एसओ वीरेंद्र सिंह चौहान ने मौका मुअयान कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद इलाके के दुकानदार राजेश की दुकान के सामाने इकट्ठे हो गए और चोरी की घटना के लिए रोष जताने लगे। पुलिस के समझाने पर व्यापारी शांत हुए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।