{"_id":"a1fc2ed8d362338671e15155c6a72c65","slug":"jaam-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के सामने डग्गामार बस देखकर भड़के एसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज के सामने डग्गामार बस देखकर भड़के एसपी
शाहजहांपुर
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस अड्डा से शनिवार की दोपहर गुजर रहे एसपी जाम देखकर कार से उतर गए। बस अड्डा के सामने डग्गामार बस को खड़े देखकर उनका एकदम पारा हाई हो गया। उन्होंने खुद बस के कागजात चेक करके उसे सीज करने के आदेश कर दिए। एसपी के जाने के बाद चेकिंग करके दो और डग्गामार बसों को सीज किया गया। एसपी के चेकिंग करने की खबर सुनकर महकमे में हड़कंप मच गया।
रोडवेज बस अड्डा पर एसपी के चेकिंग करने का संदेश सुनकर सीओ ट्रैफिक उमेश यादव, इंस्पेक्टर सदर जेपी तिवारी और क्राइम ब्रांच प्रभारी हिमांशु निगम रोडवेज पहुंच गए। एसपी ने रोडवेज के सामाने खड़ी डग्गामार बस के चालक की जमकर डांट लगाई। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डा से एक किमी की परिधि में वह अपनी बस खड़ी नहीं कर सकते हैं। काफी देर तक वह वहां से गुजरने वाले वाहनों को चेक करते रहे। संदेश मिलने के बाद भी टीएसआई के मौके पर न पहुंचने पर उन्हें सुनाते हुए एसपी निकल गए। उनके जाने के बाद टीएसआई रोडवेज पहुंचे। बाद में डग्गामार बसों के खिलाफ काफी देर अभियान चलाया गया। कुल तीन बसों को सीज कर दिया गया।