{"_id":"f2b2018aa6e57ba8bb5d774f45290c8a","slug":"inter-district-unveils-diesel-thief-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय डीजल चोर गैंग का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर जनपदीय डीजल चोर गैंग का खुलासा
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े लंबी दूरी के बड़े ट्रकों की तेल टंकी से तेल चुराने वाले अंतरजनपदीय गैंग का शाहजहांपुर पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। इसमें दो शातिर लुटेरे भी हैं। बीती आधी रात को शहर के पास हाईवे पर हिंदुस्तान ढाबे के पास एक ट्रक से डीजल निकालते समय क्राइम ब्रांच और आरसी मिशन थाने की टीम ने साझे तौर पर छापामारा। मौके पर खीरी निवासी दो शातिर भाग निकले, जबकि दो तमंचों और तेल चोरी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुल-पुर्जे के साथ कुल पांच पकड़ लिए गए।
भाग निकलने वालों में खीरी के पसगंवा थाना क्षेत्र के लोधीयापुर निवासी जसवीर उर्फ जस्सी और मछेछा निवासी सर्वेश शामिल हैं। पकड़े गए शातिरों में शाहजांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर निवासी मुकेश सिंह, सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर का हाल निवासी और एटा के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवरानी का असल निवासी विजय कुमार एवं सिंधौली के दरबारा निवासी रिषीपाल सिंह के अलावा खीरी के पसगंवा थाना के मछेछा निवासी विजेंद्र और सर्वेश शामिल हैं। इनमें से मुकेश और मनोज के खिलाफ सीतापुर के महोली थाना में सात माह पहले तेल चोरी का केस (209/15) दर्ज हुआ था, लेकिन दोनों वहां के मामले में फरार चल रहे हैं।
पूछताछ में इन सबों ने बताया कि ये रात के 10 बजे के बाद शिकार की तलाश में छोटी कार से प्लास्टिक कैन लेकर निकलते थे। हाईवे पर किनारे के होटल या ढाबा पर खड़े लंबी दूरी के ट्रकों की रेकी कर लेते थे कि किसका ड्राइवर-खलासी थकान होने के कारण होटल या ढाबा पर गहरी नींद ले रहे हैं। फिर उसके ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर डीजल निकाल लेते थे। एक वाहन से सौ से दो सौ लीटर तक डीजल निकालते थे और फिर आगे दांव लगाते थे। एक रात में 400 लीटर डीजल चोरी का लक्ष्य बरेली, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद वाले रूट के हाईवे पर पूरा करने के बाद ये चैन से अपने गंतव्य को वापस होते थे। सिंधौली में रिषीपाल सिंह उर्फ मुखिया के पास तेल का स्टाक जमा करते थे, जो कि बाद में खुले बाजार में उसे सस्ते दर पर खपाता था।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में एसपी बबलू कुमार ने बताया यह गिरोह असम, नागालैंड, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के सुदूर इलाकों को आने-जाने वाले ट्रकों या तेल टैंकरों को निशाना बनाता था। अक्सर मौके पर ट्रक वालों को शंका होती भी थी तो इनकी शिकायत नहीं करते थे। जिले के कुछ ट्रक मालिकों और ट्रंासपोर्टरों से इस संबंधी मौखिक शिकायतें मिलने पर क्राइम ब्रांच को इन चोरों की तलाश में माह भर पहले जुटाया गया था। बीती रात मुखबिरों से क्राइम ब्रांच को इस गिरोह के चोरी करने की सूचना मिली तो तत्काल टीम गठित कर दबिश दी गई। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात मनीराम यादव, सीओ क्राइम ब्रांच अनुराग दर्शन, सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव और सीओ तिलहर विजय शंकर मिश्रा मौजूद थे।
खुलासा करने वाली
पुलिस टीम के सदस्य
क्राइम ब्रांच के सर्विलांस सेल प्रभारी रजी अहमद, हेड कांस्टेबल विरजा राम, कांस्टेबल जय प्रकाश और कांस्टेबल राजीव कुमार एवं आरसी मिशन थाना प्रभारी नरेंद्र देव पाठक, हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह और कांस्टेबल बलविंदर सिंह।
45 रुपये प्रति लीटर में
चोरी का तेल खपाते थे
शाहजहांपुर। डीजल चोर गिरोह चुराए गए डीजल को 45 रुपये प्रति लीटर की दर से खुले बाजार में खपाता था। इनके खरीददारों की भी जानकारी पुलिस को मिली है, लेकिन उन्हें अभी जांच के जद में नहीं लिया है। उन पर भी नजर रखी जा रही है। एसपी ने बताया कि हर रोज यह गिरोह 15 से 18 हजार रुपये की कमाई करता रहा है और गिरोह के आठों सदस्य आपस में वह रुपया तय हिस्से के हिसाब से बांट लेते थे। इस धंधे में इन्हें पुलिस की नजर में न आने का विश्वास रहता था, क्योंकि इनका मानना था कि जब तक भुक्तभोगी को अपनी टंकी से तेल चुराए जाने का पता चलता तब तक वह खुद भी ट्रक समेत मौके से काफी आगे बढ़ चुका होता था और ये भी एकदम सुरक्षित अपने ठिकाने पर आ चुके होते थे।
एक और गिरोह सक्रिय है
शाहजहांपुर। लंबी दूरी के ट्रकों से डीजल चुराने वाले एक दूसरा अंतर जनपदीय गिरोह भी शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में हाईवे पर सक्रिय है। उसके बारे में भी शाहजहांपुर पुलिस को काफी अहम् जानकारियां हाथ लगी हैं। पकड़ में आए गिरोह से उसका कंपटीशन चलता है। दोनों ही गिरोहों में सात-सात सदस्य हैं। ये अपने साथ टंकी का ताला तोड़ने और उससे डीजल निकालने के लिए प्लास्टिक के दो पाइप, एक प्लास, एक पेचकस और प्लास्टिक की केन साथ लेकर चलते हैं।
तीन बड़ी लूट टली: एसपी
शाहजहांपुर। पकड़ में आया डीजल चोर गिरोह दो बड़ी लूट के वारदात को अंजाम देने की योजना बना चुके थे। इनके निशाने पर जिले के दो बड़े राइस मिलर्स थे। गिरफ्त में आए गिरोह के जलालनगर निवासी मुकेश ने ही लूट की योजना बना रखी थी। एसपी ने बताया कि बरेली मोड़ के पास राइस मिलर्स से लूट में लिप्त गिरोह और इस तेल चोर गिरोह की तलाश में माह भर पहले से क्राइम ब्रांच की टीमें सीतापुर, खीरी, हरदोई और शाहजहांपुर के सभी शातिरों को खंगाल रही थी। उसी क्रम में दीपावली पर शाहजहांपुर से एक करोड़ से अधिक के जेवर ले जाने वाले सर्राफा को लूटने की योजना विफल कर दी गई, क्योंकि वह योजना बनाने वाले शातिर का गिरोह ही नहीं बन पाया। हालांकि पड़ोस के जिले में लूट की वारदात हो गई।