{"_id":"3cb4ebd1cc73b0281ef67d23b38ba2a6","slug":"injured-in-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे युवक ने दुकानदार पर झोेंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे युवक ने दुकानदार पर झोेंका फायर
शाहजहांपुर
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र शहबाजनगर रोड पर शांतिपुरम कॉलोनी के पास बुधवार की शाम मोबाइल शॉप के मालिक मनोज राना पर इमरान नाम के युवक ने पुराने विवाद को लेकर तमंचे से फायर कर दिया। पब्लिक ने इमरान को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ है।
मनोज राना मोहल्ला रामनगर में रहता है। शहबाजनगर रोड पर उसकी मोबाइल शॉप है। शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी मोहल्ला नसरजई में रहने वाले इमरान ने मनोज को निशाना बनाते हुए तमंचे से फायर कर दिया। फायर की आवाज पर आसपास के लोग पहुंच गए। भीड़ ने इमरान को पकड़कर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इमरान के मुताबिक दो महीने पहले मनोज के परिवार की एक लड़की की स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई थी। इसके बाद मनोज अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी थी। इसके साथ ही उसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मनोज के परिवार वाले स्कूटी में हुए नुकसान के 25 सौ रुपये मांग रहे थे। रोजाना उसके दरवाजे पर रुपये मांगने के लिए आ जाते थे। इसी बात से तंग आकर उसने गोली चला दी।