फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Including meat of animals banned a captive

प्रतिबंधित पशुओं के मांस सहित एक बंदी

Sun, 03 Jan 2016 08:49 PM IST
परौर।
परौर। Updated Sun, 03 Jan 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव बहमनी चौकी एक व्यक्ति को रविवार को 50 किलो प्रतिबंधित पशुओं के मांस सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बहमनी चौकी निवासी छोटे अली पुत्र मुंशी अली गांवों में गुब्बारे और कपड़ों में लगाने वाला नील फेरी लगाकर बेचता है। छोटे ने बताया कि वह सामान खत्म हो जाने के बाद बदायूं के अलापुर एवं दातागंज से मांस खरीद कर ले आता था और गांव में बेच देता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फेरी लगाते छोटे को प्रतिबंधित मांस सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से जो मांस बरामद हुआ वह एक-एक किलो की पॉलीथिन की 50 पैकेटों में था। सूचना पर परौर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार भार्गव मौके पर पहुंचकर मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला मथुरा भेज दिया है तथा बचे मांस को नष्ट करा दिया। पुलिस ने छोटे अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed