फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Including jewelery and cash stolen purse of one million

एक लाख के जेवर और नगदी समेत पर्स चोरी

Sat, 29 Aug 2015 12:20 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 29 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस में देहरादून जा रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 80 हजार के जेवर, दो हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल रखे थे। मामले की रिपोर्ट जीआरपी शाहजहांपुर थाने में दर्ज की गई।
विज्ञापन

देहरादून के चुक्खुआला थाना क्षेत्र की रहने वाली पुष्पलता सिंह पत्नी राजपाल सिंह इलाहाबाद से ट्रेन में देहरादून जा रही थीं। अमेठी रेलवे स्टेशन से कुछ पहले आउटर पर महिला के बैग में रखा पर्स चोरी हो गया। महिला के ट्रेन में चल रहे जीआरपी के सिपाहियों ने ट्रेन में ही तहरीर ले ली। एस्कार्ट ने चलित एफआईआर दर्ज कराने के लिए शाहजहांपुर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया, जो तफ्तीश के लिए अमेठी के लिए ट्रांसफर किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी एसओ अजय शर्मा ने बताया कि चलित एफआईआर के तहत निल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच थाना जीआरपी प्रतापगढ़ को ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन


ट्रेन में दो अवैध वेंडर पकड़े
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। रेलवे के तमाम प्रयासों के बावजूद ट्रेनों में अवैध वेंडररिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी आरपीएफ ने दो अवैध वेंडरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को डाउन लाइन पर जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस पर आरपीएफ ने चेकिंग की तो दो युवक अवैध वेंडरिंग करते हुए पकड़े गए। आरपीएफ ने पूछताछ करने पर उन दोनों ने बताया कि वे लोग बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की तिलक नगर कालोनी के रहने वाले हैं। उनका नाम राजवीर और काशी कुमार है। एक वेंडर चिप्स और दूसरा चाय बेच रहा था। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद बरेली के रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed