फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Including cash of four million property usurped thief

नगदी सहित चार लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Including cash of four million property usurped thief
चोर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किया मौका मुआयना, दी गई तहरीर
विज्ञापन

शुक्रवार रात छत के रास्ते घुसे चोर चार बक्से चोरी कर ले गए और उनमें रखा जेवर, नकदी चोरी कर खाली बक्से एक बाग में फेंक गए। चोर कुल चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी करने में सफल रहे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
गांव बद्रीपुर हदीरा के हितेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और कमरे में चार बक्से चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे का ताला टूटा देख और बक्से गायब देख चोरी का पता चल सका। तलाश करने पर खाली बक्से गांव के राजीव कटियार के बाग में पड़े मिले।
विज्ञापन

हितेश के अनुसार चोर बक्सों में रखी 24 हजार की नगदी, सोने के दो हार, दो लर, मांगबेदा, आठ चूड़ी, दो जोड़ी झाले, दो जोड़ी झुमकी, सोने की आठ अंगूठी, फूल, पायल, गुलशन पट्टी, करधनी, बिछुआ, गुच्छा आदि चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग चार लाख रुपए है। हितेश ने इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर कुछ लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ पर हाथ धरे बैठी पुवायां की पुलिस
चोरों को पकड़ना तो दूर कोई सुराग तक नहीं
नगर और ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल

थाना क्षेत्र में चोर नगर और देहात में लाखों का माल उड़ाने में मस्त हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जून माह के चोर 50 लाख का माल पार कर चुके हैं। जुलाई में भी चोरियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पुवायां की पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर कोई सुराग भी नहीं लगा सकी है। चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से क्षेत्र की जनता में भय का माहौल बन गया है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि चोरी की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाती है और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed