फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Including cash and jewelery worth a million flown

नगदी सहित एक लाख के जेवर उड़ाए

Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात चोरों ने गांव पड़रा सिकंदरपुर के एक मकान में नकब लगाकर 30 हजार की नगदी सहित करीब एक लाख रुपये का माल जेवर चोरी कर लिया है। सूचना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव पड़रा सिकंदरपुर निवासी मो. अनीस ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात गर्मी ज्यादा होने के कारण वह छत पर अपने परिवार सहित सोया हुआ था। चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर उनके घर में घुस आए और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखी 30 हजार की नगदी और एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर गई। शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed