फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the killing of innocent son against father Reports

मासूम की हत्या में पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 29 Dec 2015 08:45 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Tue, 29 Dec 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
In the killing of innocent son against father Reports
सोमवार शाम गोली लगने से मरे मासूम के मामले में पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की भनक लगने पर मृतक पक्ष के लोगों की सीओ से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

थाना निगोही के गांव मधवामई निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित गांव छोटी झरहर स्थित अपनी ससुराल आए थे। सोमवार शाम वह अपने ससुर राजू सिंह के साथ घर के बाहर खड़े थे इसी दौरान गांव के ही रघुराज सिंह तथा उसका पुत्र राजू सिंह पुरानी रंजिश के चलते वहां आए और उन लोगों को गालियां देने लगे। विरोध करने पर रघुराज सिंह ने कहा कि आज इन्हें छोड़ना मत। इस दौरान राजू के हाथ में अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक थी, जिससे उसने फायर कर दिया, जो वहां मौजूद उसके करीब तीन साल के बेटे अंशुल के लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उक्त पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 302, 504 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मालूम हो कि घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को ग्रामीणों ने उसी दौरान छीन लिया था, जबकि देर रात पुलिस ने एक आरोपी को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार सुबह मृतक के घरवालों को यह जानकारी हुई कि पुलिस इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है तब उक्त लोगों ने मधवामई में फोन कर तमाम लोगों को बुलवा लिया। इसके बाद कोतवाल से बात करने पर भी जब बात नहीं बनी तो तमाम लोग सीओ आदेश त्यागी के आवास पर जा धमके, जहां रिपोर्ट दर्ज कराने के मसले पर उनसे काफी गहमागहमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed