{"_id":"59627cbc4f1c1b09278b46be","slug":"in-the-fights-of-the-children-the-woman-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झगड़े में महिला ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के झगड़े में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ पेहना में बच्चों के बीच हुए झगड़े से आहत महिला ने शनिवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ पेहना निवासी दुर्गेश की 30 वर्षीय पत्नी विनीता देवी के बच्चों का परिवार के ही बच्चों से खेल-खेल में विवाद हो गया। शिकायत करने पर महिलाओं के बीच झगड़ हो गया। इसी बात पर गुस्से में आकर विनीता ने कमरे में जाकर दुपट्टे से गले में फांसी का फंदा कसा और कुंडे से लटक गई। कुछ देर बाद घरवालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनमें नौ वर्षीय सनी, सात वर्षीय सिमरन और दो वर्षीय सोनम है। सूचना मिलने पर मृतका के मायके हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव कालागाढ़ा से पिता रामसरन लाल भी परिवार वालों के साथ आ गए।