{"_id":"54218509a6a1ac4827ef95a4055fa146","slug":"in-road-accident-killed-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
शाहजहांपुर
Updated Sat, 30 May 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गांव ढाई और पृथ्वीपुर के बीच शुक्रवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली धुरा टूटने से असंतुलित होकर पलट गई। ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार 33 वर्षीय मिथिलेश सिंह की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव रामपुर डपरपुर निवासी बादाम सिंह का बेटे मिथिलेश सिंह शुक्रवार की शाम अपने साले पिंटू और सुधीर के साथ बाइक से ससुराल मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शेरगंज जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे रास्ते में गांव ढाई और पृथ्वीपुर के बीच धुरा टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। घायल पिंटू और सुधीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार सुबह शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी प्रीति और एक बेटा, दो बेटी हैं।