फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   I will kill the pressure of marriage, the pressure of marriage

गुंजा बना रही शादी का दबाव, हत्या कर दूंगा

Wed, 22 Mar 2017 12:02 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
I will kill the pressure of marriage, the pressure of marriage
धमकी - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 प्रेमिका को मारने से पहले फिरोज ने उसके घर फोन करके उसकी मां विंदेश्वरी देवी से कहा था कि गुंजा उस पर निकाह करने का दबाव बना रही है। वह उसे मार देगा। मां ने पुलिस को हत्या से पहले दी गई धमकी की जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन

गुंजा की मां विंदेश्वरी देवी का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गुंजा सिलाई सीखने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह रोजा कैसे पहुंची, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। जबकि फिरोज रोजा के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह रोजाना सुबह घर से रोजा जाता था। गुंजा की मां ने बताया कि फिरोज ने मोबाइल नंबर 7394036905 से उसके घर के मोबाइल नंबर 7607685566 पर दिन में करीब 11 बजे फोन किया। फोन पर फिरोज ने कहा कि गुंजा उस पर शादी करने का दबाव बना रही है, वह गुंजा को गोली मार देगा। विंदेश्वरी देवी कहती हैं कि उन्होंने फिरोज को समझाया और गुंजा के घर आने पर उससे पूछताछ करने की बात भी कही। इस बीच फिरोज ने अचानक फोन काट दिया। कुछ ही देर बाद उन्हें घटना की जानकारी मिल गई। 
विज्ञापन

विंदेश्वरी देवी ने पुत्री को पूरी तरह से बेकसूर बताते हुए कहा कि पहले उसे बहला फुसलाकर फंसाया और बाद में निकाह से इंकार पर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पुत्री के किसी से प्रेम प्रसंग से भी इंकार कर दिया। फिरोज के साथ रोजा जाने के सवाल पर कहा कि फिरोज लड़की को फुसलाकर रोजा ले गया। उधर, फिरोज के पिता सिद्दीक और भाई शबाब ने प्रेम प्रसंग की जानकारी से इंकार करते हुए पुलिस को बताया कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत पहले कभी नहीं मिली। मोबाइल फोन की दुकान फिरोज की पढ़ाई में बाधा बनने के चलते बंद कराई गई थी। गुंजा और फिरोज की मौत के बारे में भी दोनों ने बात करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
दोनों घरों पर पुलिस तैनात 
पुवायां। रोजा में गुंजा और फिरोज अहमद का शव मिलने के बाद दोनों के घर पुलिस तैनात कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह खुद बड़ागांव में मौजूद हैं। गांव में स्थित पूरी तरह से शांत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed