फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   I took it from the lock off boyfriend girlfriend

हवालात में बंद प्रेमी को छुड़ाकर ले गई प्रेमिका

Fri, 18 Sep 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 18 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
I took it from the lock off boyfriend girlfriend
धोखा देकर शादी कर रहे प्रेमी को प्रेमिका ने हवालात के बाहर निकाल लिया। वह अपनी जिद पर अड़ी रही कि वह उसी से शादी करेगी। युवक के परिवार वालों के युवती के आगे झुकना पड़ा। युवती ने थाने में शपथपत्र दे दिया कि दोनों की शादी तीन साल पहले हो चुकी है। दोनों के बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी। पुलिस ने उसके प्रेमी को हवालात से निकाल लिया। युवती अपने प्रेमी को अपने साथ घर ले गई।
विज्ञापन

बता दें कि सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह पांच साल पहले एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी। वहां कंप्यूटर सिखाने वाले टीचर से उसकी जान पहचान हो गई थी। टीचर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई और दोनों के संबंध बन गए थे। तीन साल पहले उसने पीलीभीत के एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया था। युवक ने भी पीलीभीत में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी कर ली। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। दोनों तीन साल से लिव इन रिलेशन में थे। युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती के मुताबिक दो दिन पहले प्रेमी के मोबाइल पर उसकी सगाई के फोटो देखे तो उसकी शादी तय होने का राज खुला, लेकिन उसके प्रेमी फिर भी उससे छिपाता रहा। बृहस्पतिवार को युवती ने शाहजहांपुर स्थित अपने घर पर प्रेमी को बहाने से बुला लिया और पुलिस को सूचना दे दी थी। थाना सदर बाजार पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई और हवालात में डाल दिया था। बृहस्पतिवार की दोपहर से दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। लड़के के पक्ष वाले शादी करने को तैयार नहीं थे, लेकिन युवती अपने प्रेमी के शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। लड़की की जिद के आगे लड़के के परिवार वालों को घुटने टेकने पड़े। लड़की ने पुलिस को लिखित में दे दिया कि दोनों की तीन साल पहले शादी हो गई थी और उनके बीच गलतफहमी हो गई थी। बाद में पुलिस ने लड़के को हवालात से निकाल दिया। युवती अपने प्रेमी को अपने घर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed