फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   High tension line to be vulnerable to the death of the truck helper

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक हेल्पर की मौत

Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़िया के पास सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके घरवालोें को सूचना दी है। शव जिला अस्पताल की मॉरचरी में रखवा दिया गया है। उन्नाव के कस्बा शफीपुर का 30 वर्षीय बबलू कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी आरिफ हुसैन के ट्रक पर हेल्पर था। ट्रक पर हरदोई के बिलग्राम का धनीराम ड्राइवर है। दोनों सोमवार को ट्रक लेकर रोजा के हथौड़िया गांव के पास स्थित हड्डी फैक्ट्री से सफेदा लादने आए थे। दोपहर लगभग एक बजेे ड्राइवर फैक्ट्री के पास ट्रक लेकर पहुंचा तो वहां हाईटेंशन लाइन के तार ढीले होकर काफी नीचेे झूल रहे थे। ड्राइवर ट्रक को साइड में लगाने लगा तो हेेल्पर बबलू खिड़की पर खड़े होकर उसे साइड बताने लगा। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार उसके शरीर से छू गया। तेज करंट लगने से वह झुलस कर नीचे गिर गया। ड्राइवर को जब पता चला कि बबलू को करंट लग गया है तो उसने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घरवालों को सूचना दे दी है। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रतन सिंह ने बताया कि घरवालों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed