फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He was charged with rape the mother-daughter sitting on hunger strike, a case

गैंगरेप का आरोप लगा अनशन पर बैठीं मां-बेटी, केस दर्ज

Thu, 11 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
करीब ढाई माह पहले गैंगरेप करने और उसकी मोबाइल क्लिपिंग बनाकर धमकाने के मामले में तीन युवकों पर कार्रवाई कराने को लेकर खुदागंज थाना क्षेत्र की एक दलित महिला और उसकी बेटी बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ गईं। इसी दौरान बुलंदशहर गैंगरेप प्रकरण को मुद्दा बनाकर प्रदर्शन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला को साथ देने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता महिला के साथ सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में सीओ तिलहर डा. कृष्णगोपाल सिंह यादव से जानकारी मांगी तो पता चला एसपी की डाक से पहुंचे निर्देश पर बुधवार को ही आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत तमाम धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ितों का मेडिकल कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद महिला ने अनशन खत्म करने दिया। 
विज्ञापन

13 वर्षीय बेटी के साथ अनशन पर बैठी महिला ने बताया कि  29 मई की रात शौच से लौटने के दौरान गांव के एक और पड़ोसी गांव के दो युवक उन्हें चरी-बाजरे के खेत में ले गए और रेप किया। इसकी वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने करीब घंटे भर बाद उन्हें मुक्त किया और घटना के बारे में बताने पर क्लिपिंग को गांव में सभी को दिखाने की धमकी दी। घर लौटने पर दोनों ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। रात अधिक हो जाने के कारण परिवार वाले दोनों को लेकर अगले दिन थाने पहुंचे। पुलिस गांव गई और आरोपियों की तलाश की। महिला का आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक का आरोपियों के समर्थन में फोन आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल शुरू कर दी। प्रकरण की शिकायत एसपी शाहजहांपुर और आईजी बरेली जोन से की लेकिन महिला थाना की हीलाहवाली से परेशान होकर वे भूख हड़ताल पर बैठीं। रिपोर्ट दर्ज हो गई तो पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन


मां-बेटी को पता नहीं था कि मेरे आदेश के बाद बुधवार को ही रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इसी भ्रम में वह कलक्ट्रेट आकर धरने पर बैठ गईं। मामले में पाक्सो एक्ट के तहत मेडिकल परीक्षण व न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर

घटना की जांच सीओ तिलहर कर रहे हैं। मैंने अपने स्तर पर गांव में जाकर आरंभिक पड़ताल की तो मामला ग्राम प्रधानी के चुनावी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। 
- आशुतोष सिंह, खुदागंज थानाध्यक्ष

सीओ तिलहर से वार्ता हुई है। मामले में बुधवार को ही रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पीड़ित परिवार को आश्वस्त कर गांव वापस भेजा है। 
- विजय शंकर दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर

मुझे मामले की जानकारी नहीं है और गैंगरेप की बात पूरी तरह गलत है। सच तो यह है कि ग्राम पंचायतों के चुनाव के दौरान प्रधानी को लेकर दो पक्षों में हुई रंजिश के चलते यह आरोप लगवाया जा रहा है। मैं जनता के साथ न्याय के पक्ष में हमेशा आवाज बुलंद करता रहा हूं। कभी गलत का साथ नहीं दिया। इस मामले में भी यही है। पुलिस मामले की जांच करे और जो भी तथ्य सामने आए उसके आधार पर कार्रवाई करे। 
- राजेश यादव, विधायक, मीरानपुर कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed