फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   harjeet murder case

हरजीत की मौत के मामले में हवालात में बंद लोग रिहा

Sun, 01 Feb 2015 09:12 PM IST
खुटार, शाहजहांपुर
खुटार, शाहजहांपुर Updated Sun, 01 Feb 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
गांव कुरैया खानपुर के हरजीत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में बिना रिपोर्ट के हवालात में बंद तीन लोगों को रविवार को रिहाई मिल गई। अमर उजाला ने रविवार के अंक में खबर प्रकाशित कर इस मामले को उठाया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 जनवरी को मां के साथ पंजाब गए हरजीत सिंह की 27 जनवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पंजाब से हरजीत के शव को लेकर आए प्रदीप कुमार, मृतक के फूफा परमजीत सिंह और रिश्ते के बहनोई गुरमीत को 27 जनवरी से ही हवालात में डाल रखा था, जबकि इस मामले में पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे, लेकिन मौत को कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। तीन लोगों को चार दिन तक अवैध रूप से हवालात में बंद रखे जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने खुटार पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि हरजीत की मौत के मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed