फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hanged The young man's body found

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 30 May 2015 11:06 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 30 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hanged The young man's body found
थाना रोेजा क्षेत्र के गांव हेतमपुर में रहने वाले 36 वर्षीय गजेंद्र सिंह का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
विज्ञापन

गांव हेतमपुर निवासी नरेश पाल ने बताया कि शुक्रवार की रात उनके घर में भागवत कथा थी। घर और गांव के लोग कथा सुन रहे थे। इसी बीच उनके भतीजे गजेंद्र सिंह रात करीब एक बजे कथा से उठकर खेतों की तरफ चले गए। काफी देर तक उनके वापस न आने पर परिवार वालों ने तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। शनिवार सुबह लोगों ने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर लुंगी के फंदे से गजेंद्र का शव लटका मिला। खबर मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नरेश पाल के मुताबिक, गांव में उनकी कुछ लोगों से रंजिश है। इन्हीं लोगों ने उनके भतीजे की हत्या करके शव फांसी के फंदे से लटकाया है। पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


गजेंद्र की मौत से घर में मचा कोहराम
शुक्रवार की रात घर में भागवत कथा चल रही थी। परिवार के सभी लोग कथा सुन रहे थे, लेकिन शनिवार की सुबह गजेंद्र का शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी बिंदू बेसुध हो गई है। मृतक के 12 साल का बेटा नितीश और आठ साल की बेटी प्रतिज्ञा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed