फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   guns factory find by police, one man arrest

असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 02 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
guns factory find by police, one man arrest
कांट थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव पर्वतपुर के जंगल से सोमवार को गांव के राकेश वर्मा को अवैध असलहों की फैक्ट्री के साथ पकड़ा। उसके पास से पांच तमंचे, असलहा बनाने के औजार, अर्द्ध निर्मित असलहा, कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। एसपी ने पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये देने के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के सभागर में हुई प्रेसवार्ता में एसपी आरपीएस यादव ने बताया कि कांट प्रभारी निरीक्षक बृजराज सिंह को सूचना मिलने पर उन्होंने टीम के साथ रविवार की सुबह पर्वतपुर के जंगल में छापामार कार्रवाई की। जंगल से अवैध शस्त्र बनाते पर्वतपुर गांव के राकेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के औजार, ड्रील मशीन, नाल बनाने वाले पाइम, पांच तमंचे और हाथ से भरे कारतूस और खाली खोखे बरामद हुए।
विज्ञापन


आठ साल पहले भी शस्त्र फैक्ट्री के साथ पकड़ा गया
राकेश वर्मा 2066 में थाना आरसी मिशन क्षेत्र में अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री के साथ पकड़ा गया था, तब भी उसके पास से भारी संख्या में शस्त्र बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सौ से दो हजार के बीच बेचता था एक तमंचा
राकेश ने बताया कि वह 15 सौ से लेकर दो हजार के बीच एक तमंचा बेचता था। आसपास के गांवों के लोग उससे तमंचा खरीदते थे। वह तमंचा बनाने का सामान शहर से ही खरीदता था। एक तमंचा दो से तीन दिन अंदर तैयार कर लेता था।


टीम को दिए प्रशस्ति पत्र
एसपी ने पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के साथ सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। टीम में इंस्पेक्टर बृजराज सिंह, एसआई बालकिशन सिंह राणा, कांस्टेबिल अमरजीत सिंह, कमल सिंह, विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार और महफूज अहमद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed