{"_id":"f0e3efd0440de6dfdd27fafeb67e1021","slug":"gul-is-from-midnight-till-morning-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात से सुबह तक गुल रही बत्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात से सुबह तक गुल रही बत्ती
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को बिजली की आपात कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को देर रात तक बिजली सप्लाई जारी रही, लेकिन रात करीब दो बजे से पॉवर कट लागू हो गया। लगभग छह घंटे की कटौती के बाद शनिवार को रात आठ बजे शहरी फीडर पर सप्लाई शुरू की गई, जो विभिन्न लाइनों पर ट्रिपिंग से बिजली सप्लाई में बाधा पड़ने लगी। दिन में 11 बजे से रोजाना की लोकल रोस्टरिंग ने फिर से बिजली संकट का अहसास करा दिया।
रोजाना नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती के रोस्टर के मुताबिक कटौती तीन चरणों में की जानी है, लेकिन कटौती से ठीक पहले आपात कटौती लागू होने की दशा में पॉवर कारपोरेशन से लोकल रोस्टरिंग रियायत मिलती रही है। आपात कटौती के समतुल्य नियमित कटौती अवधि के घंटे कम कर दिए जाते हैं। इसी तरह नेटवर्क में किसी बड़े ब्रेक डाउन की वजह से प्रभावित क्षेत्र को भी नियमित कटौती से मुक्त रखने का प्रावधान है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बड़े पैमाने पर हो रहे पॉवर कट के दौरान सप्लाई की इस व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है।
शुक्रवार को देर रात अन्य दिनों की अपेक्षा एक बजे तक बिजली सप्लाई जारी रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली। भोजन के बाद लोग बिस्तरों पर चले गए, लेकिन रात दो बजे बत्ती गुल हो गई। देर रात आसमान पर घने बादल छाने से गर्मी के साथ उमस भी बढ़ी तो तड़के चार बजे तमाम लोगों की आंखें खुल गईं। उस वक्त बिजली नदारद थी। लोगों ने उम्मीद लगाई कि आपात कटौती के चलते सुबह चार से आठ बजे तक होने वाली नियमित कटौती से राहत मिल जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बिजली सप्लाई सुबह आठ बजे शुरू हुई और इसके साथ ही लाइनों पर ट्रिपिंग के साथ सप्लाई में बाधा पड़ने लगी।