फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grra bath in the river two Teen drowned

गर्रा नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

Fri, 02 Oct 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 02 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Grra bath in the river two Teen drowned
गर्रा नदी में नहाने गए हमउम्र दो किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। दोनों के शव मिलने की सूचना पर घरों में कोहराम मच गया। घरवालों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शवों को दफना दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दिवैयापुर निवासी मुख्तार का 12 वर्षीय इकलौता पुत्र शादान बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे पड़ोसी गांव भरगवा में ब्याही बुआ रेशमा के 13 वर्षीय पुत्र शीबू पुत्र बशीर एवं एक अन्य रिश्तेदार किशोर अकरम को लेकर गांव के किनारे से निकली गर्रा नदी में नहाने गया था। वहीं नहाते समय तीनों किशोर पास में बंधी नाव पर चढ़कर नदी में कूदकर नहाने लगे। नहाते समय शादान एवं शीबू के गहरे पानी में चले जाने पर डूबने लगे। दोनों किशोरों को डूबता देख अकरम एवं नदी के दूसरे किनारे पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों एवं घरवालों ने दोनों किशोरों की पानी में तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद हो गए। सूचना पर पहुंचे शीबू के घरवाले शव को अपने घर ले गए। वहीं इकलौते पुत्र शादान की मृत्यु से मां मैनाज एवं बड़ी बहनों सीना व शबीना एवं छोटी बहन इकरा का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed