फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GRP 15 with two robbers was finally picked Mobile

जीआरपी ने 15 मोबाइल के साथ दो लुटेरे दबोचे

Sat, 17 Oct 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 17 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
GRP 15 with two robbers was finally picked Mobile
जीआरपी ने 15 चोरी और लूट के मोबाइल के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों लखनऊ से बरेली के बीच चोरी और लूट की सौ से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

जीआरपी एसओ ने बताया कि पुलिस महानिदेशक जीआरपी जावीद अहमद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रेलवे नेहा पांडेय के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृदेश कठेरिया के नेतृत्व टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को छोटी लाइन के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 15 मोबाइल और पांच बैग बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजेश कुमार निवासी घटनापुर कानपुर और राकेश निवासी छोटी लाइन शाहजहांपुर बताया है। दोनों ने बताया कि वह ट्रेन में लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देेते हैं। उनका निशाना ज्यादातर महिलाएं रहती हैं। वह लखनऊ से बरेली के बीच घटनाओं को अंजाम देते हैं। मुख्य रूप से महिला बोगी, जरनल बोगी उनके निशाने पर रहती हैं। इसमें सफर करने वाले लोगों ने से लूटपाट और छिनैती करते हैं। दोनों से सौ अधिक लूट, चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों पर शाहजहांपुर और हरदोई में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed