फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Groom arrived at the show a trace Detention

दबंगई दिखाने पर हवालात पहुंचा दूल्हा

Sun, 10 May 2015 11:00 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sun, 10 May 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Groom arrived at the show a trace Detention
नर्तकियों के वधू के दरवाजे तक नहीं पहुंचने पर वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया। दूल्हे ने बंदूक उठाई तो वधू ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद बाराती जमकर पीटे गए। दूल्हा भाग कर पुवायां पहुंचा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दूल्हे सहित तीन लोगों को हवालात में डाल दिया। रविवार शाम दोनों पक्षों में रुपये वापस करने को लेकर समझौते के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन

रविवार शाम निगोही से एक बारात पुवायां के गांव आई थी। बारात के साथ बैंडबाजे के स्थान पर नर्तकियां आई थीं। द्वाराचार के समय नर्तकियों को ट्रॉली पर वधू पक्ष के घर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण ट्रॉली आगे नहीं जा सकी, लेकिन वर पक्ष के लोग नर्तकियों को आगे लाने पर अड़ गए। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दूल्हे ने अपने एक रिश्तेदार की बंदूक लेकर वधू के भाई पर तान दी। इस पर वधू पक्ष के लोग भी भड़क गए और बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद वधू ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा भाग कर पुवायां पहुंचा और एक दुकान के सामने सो गया।
विज्ञापन

सुबह वधू पक्ष के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस दौरान किसी ने दूल्हे को देखकर पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस दूल्हे सहित तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई। वर पक्ष की ओर से सत्तापक्ष के कई नेताओं ने पैरवी कर दूल्हे को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझौता नहीं होने तक उसे छोड़ने से इंकार कर दिया। रविवार शाम फैसले में दोनों पक्ष शादी नहीं करने और वर पक्ष के लोग वधू पक्ष की ओर से दी गई बाइक और 70 हजार रुपये वापस करने पर सहमत हो गए। इसके बाद दूल्हे और बारातियों को थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब ने बिगाड़ा खेल
पुवायां। हंगामा और मारपीट होने का बड़ा कारण बारातियों का शराब पीकर आना बताया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि बारात में शामिल अधिकतर लोग नशे में थे। ऊपर से नर्तकियों के सामने जलवा दिखाने के फेर में मामला बिगड़ गया। सुबह भी दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान शादी किए जाने पर सहमति बनती दिख रही थी, लेकिन वर पक्ष की पैरवी में जुटे नेताओं के कारण मामला बिगड़ गया और शादी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed