{"_id":"a9f44cac220739d27ef4eaa65ff58298","slug":"grocery-store-fire-half-million-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान में आग से डेढ़ लाख की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना दुकान में आग से डेढ़ लाख की क्षति
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Updated Wed, 13 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव मुड़िया खुर्द मेें स्पेलर में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर पास में ही स्थित किराना की दुकान को भी अपनी चपेट मे ले लिया। इस अग्निकांड में दुकान के सामान के साथ ही एक बाइक और 14 सौ की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जल गई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में दुकान मालिक समेत दो लोग झुलस गए।
उक्त कारखाना और किराने की दुकान गांव के ही राजीव द्विवेदी की है। जब तक लोगों को आग लगने की बात पता लगी तब तक देर हो चुकी थी। राजीव ग्रामीणों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पा सके। आग बुझाने के प्रयास में राजीव तथा रामेदव मिश्र के हाथ झुलस गए, जबकि वहां रखी एक बाइक, किराने की दुकान का पूरा सामान तथा 14 सौ की नगदी भी आग की भेंट चढ़ गई। इसके साथ ही चक्की स्पेलर तथा धान कुटाई की मशीनें तथा वहां रखे गल्ले को मिलाकर इस आग्निकांड में करीब डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना पाकर गांव पहुंचे लेखपाल ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तहसीलदार को दी है।
खुदागंज में आग लगने से तीन घरों में सामान जला
खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी झुनकाई, दुर्वेश, सालिकराम पुत्रगण धनपाल कश्यप के छप्पर की झोपड़ियों में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे यहां रखा घरेलू सामान, अनाज आदि जलकर खाक हो गया। सूचना देने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे पड़े हैं।