फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grocery store fire Half-million damage

किराना दुकान में आग से डेढ़ लाख की क्षति

Wed, 13 May 2015 11:29 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Wed, 13 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Grocery store fire Half-million damage
मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव मुड़िया खुर्द मेें स्पेलर में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर पास में ही स्थित किराना की दुकान को भी अपनी चपेट मे ले लिया। इस अग्निकांड में दुकान के सामान के साथ ही एक बाइक और 14 सौ की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जल गई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में दुकान मालिक समेत दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन

उक्त कारखाना और किराने की दुकान गांव के ही राजीव द्विवेदी की है। जब तक लोगों को आग लगने की बात पता लगी तब तक देर हो चुकी थी। राजीव ग्रामीणों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पा सके। आग बुझाने के प्रयास में राजीव तथा रामेदव मिश्र के हाथ झुलस गए, जबकि वहां रखी एक बाइक, किराने की दुकान का पूरा सामान तथा 14 सौ की नगदी भी आग की भेंट चढ़ गई। इसके साथ ही चक्की स्पेलर तथा धान कुटाई की मशीनें तथा वहां रखे गल्ले को मिलाकर इस आग्निकांड में करीब डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना पाकर गांव पहुंचे लेखपाल ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तहसीलदार को दी है।
विज्ञापन


खुदागंज में आग लगने से तीन घरों में सामान जला
खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी झुनकाई, दुर्वेश, सालिकराम पुत्रगण धनपाल कश्यप के छप्पर की झोपड़ियों में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे यहां रखा घरेलू सामान, अनाज आदि जलकर खाक हो गया। सूचना देने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed