फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Greluu discord woman died after drinking poison

घरेलूू कलह में महिला ने जहर पीकर जान दी

Sun, 21 Feb 2016 07:27 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 21 Feb 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव चाहरपुर में रहने वाले अनिल सिंह की 24 वर्षीय पत्नी पूजा देवी ने शनिवार को कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़नेे पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के ससुर संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर पूजा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पूजा ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन उसका शव घर ले गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालोें ने विरोध जताया तो पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कटिया बुजुर्ग निवासी मृतका के पिता रामकुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी अनिल के साथ की थी। पूजा के डेढ़ साल का एक बेटा भी है। उन्होंने पूजा के परिवार वालों पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। घर वालों से बातचीत करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed