फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government inquiry begins against former deputy RMO

पूर्व डिप्टी आरएमओ के विरुद्ध शासकीय जांच शुरू

Wed, 12 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
गत वर्ष धान क्रय सीजन में धान की सरकारी खरीद और उसकी पैकिंग के लिए बारदाना की खरीद में घपलेबाजी की शिकायत को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जिले मे तैनात रहे तत्कालीन उप संभागीय विपणन अधिकारी कौशल देव के विरुद्ध जांच शुरू करा दी है। जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए डीएम नरेंद्र कुमार सिंह मामले की अपने स्तर से तहकीकात करा रहे हैं। 
विज्ञापन

शासन ने धान क्रय वर्ष 2015-16 में जिले को 32 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया था। इसके विपरीत 48 लाख क्विंटल धान खरीद किए जाने का अफसरों ने दावा किया था। सरकारी खरीद में शामिल दर्शाया गया 15 लाख क्विंटल धान सीधे गल्ला आढ़तियों से लिया गया था। प्रशासन की इस उपलब्धि पर शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी गिरीश तिवारी ने संदेह व्यक्त करते हुए खाद्य आयुक्त से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने खाद्य आयुक्त को भेजे पत्र में बारदाना की खरीद में भी घपला किए जाने का संदेह व्यक्त किया था। हालांकि, इस बीच डिप्टी आरएमओ कौशल देव का लखीमपुर खीरी तबादला हो गया, लेकिन खाद्य आयुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने का आदेश जारी कर दिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण की डीएम के स्तर से जांच एक सप्ताह में पूरी करके आख्या शासन को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000 
परिवहन कार्यालय का आयुक्त ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। परिवहन आयुक्त अरविंद कुमार पांडेय ने मंगलवार को यहां आकर नियामतपुर में निर्माणाधीन सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एआरटीओ शिखर ओझा व मनोज वर्मा और आरआई समेत स्टाफ के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एआरटीओ ने आयुक्त को बताया कि नए कार्यालय के द्वितीय तल के निर्माण में मोरंग, गिट्टी आदि की अनुपलब्धता से कुछ व्यवधान पड़ा है। आयुक्त को बताया गया कि निर्माण सामग्री के लिए ई-टेंडर लिए गए हैं और आगामी दिसंबर तक कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो जाने की उम्मीद है। ब्यूरो
00 
बारिश ने बढ़ा दिया खन्नौत नदी का जल स्तर
0 25 मिमी बरसात से पारा छह डिग्री धड़ाम
फोटो 07 व 08 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। 
दो दिन से हो रही रिमझिम बरसात और आसमान पर काली घटाएं छाए रहने से पिछले 24 घंटे के दौरान थर्मामीटर का पारा छह डिग्री गिर गया। इस कारण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई। इधर, नालों के जरिए खन्नौत में आ रहे बारिश के पानी से नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है।  
बीते दिन सुबह के वक्त 2.2 मिमी बारिश के बावजूद दोपहर को बादल छंटने से उमस पैदा हो गई। इस कारण तापमान बमुश्किल एक डिग्री गिरकर 33.3 डिग्री पर स्थिर रहा। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक रिमझिम बरसात का दौर जारी रहा। इस दौरान 22.6 मिमी बारिश रिकार्ड होने के साथ तापमान मेें भी 6.6 डिग्री की गिरावट आ गई। 

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार नरौरा समेत पश्चिमी यूपी के बांधों-बैराजों से रिलीज पानी की मात्रा नहीं बढ़ने से गंगा, रामगंगा समेत गर्रा नदी का जल स्तर गत 24 घंटे से स्थिर है, लेकिन जिले में बारिश का पानी सिमटकर खन्नौत में आने से नदी में पानी बढ़ने लगा। इस कारण नदी के तटवर्ती लोधीपुर और इंदिरानगर कालोनी की ओर पानी बढ़ रहा है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार बारिश का दौर अगलेे 48 घंटे तक जारी रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed