फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Going school teacher looted cash by crooks

स्कूल जा रहे शिक्षक से बदमाश ने लूटी नगदी

Fri, 29 Jan 2016 12:39 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 29 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

 साइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक से रास्ते में मिले बदमाश ने तमंचा दिखाकर मोबाइल व जेब में रखे पांच सौ रुपये छीन लिए और फरार हो गया। इसके अलावा वार्ड गौसनगर के मेंबर ने दो लोगों द्वारा मारपीट कर एक हजार की नगदी व सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया है। दोनों घटनाओं की तहरीर कोतवाली में दी गई है।

विज्ञापन

शाहजहांपुर के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी हरिशरण वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र के गांव रामपुर वैन के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार को सुबह बारहपत्थर पर खड़ी साइकिल को उठाकर वह स्कूल जा रहे थे रास्ते में गांव सिकंदपुर के समीप भट्टे के पास मिले युवक ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया और उसके पास रखी पांच सौ की नगदी व मोबाइल लूट लिया। दूसरी घटना में गौसनगर के मेंबर ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात जब वह घर से बाजार की ओर जा रहा था, तभी नीलम टाकीज के पास उसे तीन लोगों ने रोक लिया और उसके सिर पर तमंचा रखते हुए गले में पहनी हुई सोने की चेन तथा एक हजार रुपये लूट लिए। पुलिस के अनुसार घटनाओं की संदिग्धता को देखते हुए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed