फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girls finger cut down by boy for protesting against misbehave

छेड़छाड़ के विरोध में किशोरी की दांत से अंगुली काटी

Fri, 18 Aug 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
girls finger cut down by boy for protesting against misbehave
घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक युवक ने युवती की दांत से अंगुली काट ली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सात अगस्त की शाम पांच बजे घर में अकेली थी। वह जरूरी काम से घर से बाहर गई हुई थी। बेटी को घर में अकेला पाकर जितेंद्र और रविंद्र उसके घर में घुस आए और बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया, फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर रविंद्र ने बेटी के दाहिने हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग आ गए। जिन्हें देखकर वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जब वह घर पहुंची, तब उसे बेटी ने आपबीती सुनाई। तब उसने पुलिस को मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed