फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl raped during dacoity

डकैतों का कहर, बेटी से रेप, मां को मारी गोली

Tue, 26 Sep 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 26 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girl raped during dacoity

विज्ञापन
हथियारों से लैस छह बदमाशों ने सोमवार रात एक गांव में लगभग ढाई बजे किसान के घर पर धावा बोलकर महिलाओं के गहने और कपड़े लूट लिए। गृहस्वामी की विवाहिता बेटी के साथ एक बदमाश ने रेप किया। विरोध करने पर उसकी मां को गोली मारकर घायल कर दिया। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी अमानवीयता दिखाई। घायल महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय वारदात को दबाने में जुट गई। रेप पीड़िता का मेडिकल कराने में भी ढिलाई बरती। छह घंटे बाद घायल महिला को गांववालों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस का चालक अस्पताल ले गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक बदमाश किसान के घर डेढ़ साल पहले बेटी के इलाज के बहाने आता जाता था। बाद में शक होने पर किसान ने उसे भगा दिया था। देर शाम एसपी केबी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। 
विज्ञापन

गृहस्वामी ने बताया कि आबादी से दूर गांव में नदी के पास उसका घर है। पड़ोस में ही उसके एक बेटे और एक अन्य व्यक्ति का भी मकान है। सोमवार रात जब वे लोग परिवार के साथ सो रहे थे तभी लगभग ढाई बजे छह सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए। दो बदमाशों ने पड़ोस के मकान में जाकर बेटे पिंकू को दबोच लिया। बाकी बदमाशों ने उसकी पत्नी, बहू और दो विवाहित बेटियों के मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमकी, दो मांग टीका, दो करधनी, तीन जोड़ी पायलें, दो नथनी, तीन जोड़ी कुंडल, कीमती कपड़े सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बदमाश ने छोटी विवाहिता बेटी को दबोच लिया। इस पर उसकी पत्नी बदमाश से भिड़ गई तो बदमाश ने पत्नी पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ में कोहनी से ऊपर लगी, जिससे वह घायल हो गई। बदमाश ने बेटी से दुराचार किया। बदमाश शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए फायर करके फरार हो गए। बाद में जब घरवालों ने शोर मचाया ते गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घायल महिला को अस्पताल भिजवाने की जरूरत नहीं समझी। उल्टे गृहस्वामी को ही नाटक करने की बात कहकर फटकार लगाते हुए साथ लेकर थाने चली गई।

पीड़ित ने बताया कि पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव वासूपुर निवासी मोबीन करीब डेढ़ साल पहले उसकी बड़ी बेटी का इलाज करने के लिए आता था। उसने कहा था कि वह उसे बोलना सिखा देगा लेकिन उसकी हरकतों से शक हुआ तो उसे भगा दिया था। उसने बताया कि घटना में उसके साथी शाहजहांपुर के गांव केसरपुर के तुफैल, खलील भी थे, वे भी पहले उसके यहां आए थे इसलिए पहचानता है। इसके अलावा पुलिस ने रंजिश के आधार पर तीन अन्य टाह खुर्द कलां के अकील, शकील और छम्मन मियां को डकैती में शामिल मानते हुए कुल छह लोगों के खिलाफ धारा 420, 376, 382 और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed