फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ghanshyampur elderly Then firing

घनश्यामपुर बुजुर्ग में फिर फायरिंग

Thu, 17 Sep 2015 11:04 PM IST
पुवायां
पुवायां Updated Thu, 17 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ghanshyampur elderly Then firing
क्षेत्र में पुलिस की चुस्ती के बाद भी बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। मंगलवार के बाद बुधवार रात भी गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग के पास लोगों ने बदमाश देखे जाने का दावा करते हुए फायरिंग कर दी। जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग में 16 अगस्त की रात बदमाशों ने शिवाधार तिवारी, रामाधार तिवारी, शिवओम, संजीव कुमार के घर घुसकर परिवार वालों को बंधक बनाने के बाद लाखों का सामान लूट लिया था। मंगलवार की रात उक्त लोगों के मकान के पास फिर से बदमाश देखे गए, जिस पर गांव के लोगों ने फायरिंग कर दी थी। बुधवार की रात फिर से बदमाश होने का शोर मचा और लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद गांव मिलकिया के पास बदमाश देखे जाने का हल्ला मच गया और लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि लोग भ्रमवश फायरिंग कर देते हैं। कोतवाली प्रभारी राजकुमार यादव ने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed