{"_id":"58e68ce74f1c1bf5465b839d","slug":"gas-agency-owner-tampering-case-at-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी मालिक समेत आठ पर छेड़छाड़ का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी मालिक समेत आठ पर छेड़छाड़ का केस
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला दखिनौआ में एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भारत गैस एजेंसी के मालिक व उसके सात सहयोगियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, गैस एजेंसी के मालिक ने सभी आरोपों को झूठा बताया।
पुलिस अधिकारियों को भेजी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 15 जनवरी की शाम जब उसका पति घर पर नहीं था, एसपी गैस एजेंसी के मालिक सूरजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह उफ़ॱर पिल्लू निवासी नौगमा तथा गैस डिलीवरी मैन राजेंद्र एवेदराम व उनके चार अज्ञात साथियों ने शराब के नशे में जबरन उसके घर में घुसे। सूरजपाल के हाथ में राइफल तथा जितेंद्र के पास 315 बोर का तमंचा था। इन लोगों ने उसको गंदी गंदी गालियां देते हुए उससे छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उसकी सास कृष्णादेवी तथा अन्य परिजन मौके पर आ गए। जिससे घबड़ाकर सभी आरोपी मौके पर भाग गए। साथ ही धमकी दे गए कि गैस एजेंसी के विरुद्ध पेट्रोलियम मंत्रालय में की गई शिकायत वापस नहीं ली तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता ने बताया कि रात में ही बूमैन पावरलाइन 1090 पर कॉल की थी। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उसे ही थाने से भगा दिया। 17 जनवरी को मामले की शिकायत एसपी और उप महानिरीक्षक बरेली से की। पुलिस अधिकारियों के निर्देशों पर सीओ जलालाबाद सुमित शुक्ला ने पाँच अप्रैल को थाने में पहुंचे एसओ आशुतोष सिंह को आरोपियों के विरुद्ध तत्काल नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दरोगा राकेश सिंह को जांच के आदेश दिए।