फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gangrape report filed

गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Feb 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर/गढ़िया रंगीन।
शाहजहांपुर/गढ़िया रंगीन। Updated Mon, 02 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
gangrape report filed
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पहले 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए गैंगरेप मामले में रविवार की रात पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

क्षेेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी बीती 27 जनवरी को दिन में करीब चार बजे गढ़ियारंगीन दवा लेने जा रही थी, तभी रास्ते में गांव खमरिया के पास इसी गांव के बागेश (22) और हप्पू (21) ने उसे पकड़ कर सरसों के खेत में खींच लिया। दोनों ने किशोरी के साथ रेप किया। मामले की थाने में शिकायत करने पर एसओ ने आरोपियों से समझौता कराने का प्रयास किया। एसओ ने आरोपियों से कुछ रुपये दिलाने का लालच भी दिया। दो दिन बाद जब किशोरी के चाचा थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचा तो एसओ ने छेड़खानी की तहरीर लिखवा ली, लेकिन किशोरी के चाचा ने अंगूठा लगाने से इनकार कर दिया। शनिवार को पीड़िता ने डीआईजी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई तो उन्होंने एसओ को मुकदमा लिखने के आदेश दे दिए। इसके साथ ही उन्होंने एसपी से भी कार्रवाई करने की बात कही। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से छपने पर एसपी ने एसओ की खबर ली। मामले में डीआईजी की फटकार लगने के बाद सोमवार की रात साढ़े नौ बजे एसओ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया। एसओ उदयवीर सिंह यादव के मुताबिक मुकदमा लिख लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, इससे पहले उन्होंने कहा था कि आरोपियों को उन्होंने किसी को सुपुर्द कर रखा है। जिन्हें जब चाहे वह थाने बुला लेंगे। डॉक्टर का कहना है कि किशोरी के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। स्लाइड जांच के लिए भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


जीडी में पुलिस ने किया हेरफेर!
इस मामले में पत्रकारों द्वारा रविवार को देर रात 11 बजे तक डीआईजी और एसओ से जानकारी मांगे जाने पर रिपोर्ट लिखे जाने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन सोमवार को मेडिकल कराने आई पीड़िता की एफआईआर रिपोर्ट दर्ज होने का दिन रविवार और समय 21.30 बजे(रात साढ़े नौ बजे)दर्शाया गया है। इससे जीडी में रिपोर्ट दर्ज होने वास्तविक समय को लेकर हेराफेरी किए जाने की आशंका को बल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed