{"_id":"59875e4e4f1c1b99108b46a0","slug":"full-staff-line-spot-with-shahbajanagar-post-office-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहबाजनगर चौकी इंचार्ज सहित पूरा स्टाफ लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहबाजनगर चौकी इंचार्ज सहित पूरा स्टाफ लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी केबी सिंह ने रविवार रात थाना सदर बाजार की शहबाजनगर चौकी के इंचार्ज सहित पूरे स्टाफ को लाइनहाजिर कर दिया है। आरोप है कि पूरा स्टाफ मिलकर क्षेत्र में सट्टा और अवैध खनन को नहीं रोक पा रहे थे। एसपी ने यह कार्रवाई शिकायत मिलने पर जांच के बाद की है।
शहबाजनगर चौकी पर सब इंस्पेक्टर सुनील यादव व कांस्टेबल फतेह सिंह, पुनीत, हरिशंकर तैनात थे। क्षेत्र के कुछ लोगों के जरिए एसपी को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि शहबाजनगर चौकी का पूरा स्टाफ सट्टा कराने के साथ ही अवैध खनन में शामिल है। शिकायतों पर गौर करते हुए एसपी ने मामले की गोपनीय जांच कराई तो उसमें सट्टे में मिलीभगत उजागर हुई, हालांकि चौकी का स्टाफ अपने को पाक-साफ बताता रहा लेकिन मामले की सच्चाई से रूबरू होने के बाद एसपी ने चौकी इंचार्ज समेत पूरे स्टाफ को लाइन में आमद कराने के आदेश जारी कर दिए। एसपी का कहना है कि चौकी का स्टाफ इसके अलावा अपराधियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा था।