फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fourteen months after the rape report showed

सवा माह बाद दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट

Wed, 20 Jan 2016 07:15 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 20 Jan 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन

बजरंग दल के आंदोलन की चेतावनी देने के बाद बुधवार को पुलिस ने महिला से रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एक नेता के दबाव में पुलिस आरोपी का बचाव कर रही थी।

विज्ञापन

पुवायां इलाके के एक युवक ने बताया कि 11 दिसंबर को वह अपने घर नहीं था। तभी उसके घर में गांव का अनीस घुस गया और युवक की पत्नी से बलात्कार किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। युवक के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। युवक पत्नी को लेकर पुवायां कोतवाली गया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह शाहजहांपुर जाकर एसपी से मिला। इस एसपी ने पुवायां पुलिस को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मगर आरोपी एक नेता की शरण में जा पहुंचा। नेता के दबाव में आकर पुलिस ने एसपी का निर्देश नजरअंदाज कर दिया और घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी। 19 जनवरी को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने डीएम को पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बताया कि रेप और एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना सीओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed