{"_id":"becd71f69b1cf37d18de2ad7f99e7d72","slug":"four-lakh-rupees-car-blown-glass-breaking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर उड़ाए चार लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़कर उड़ाए चार लाख रुपये
रोजा।
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्ग पर लगे जाम में फंसी पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी की सांसद के रिश्तेदारों की कार का शीशा तोड़कर उचक्के चार लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे लगता है कि क्षेत्र में उचक्कों पर पुलिस का शिकंजा ढीला पड़ रहा है।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पसगंवा क्षेत्र के मकसूदपुर निवासी प्रताप शंकर वर्मा जो लखीमपुर खीरी की सांसद रेखा वर्मा के चचिया ससुर बताए जा रहे हैं, क्रेशर का व्यापार करते हैं। श्री वर्मा मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अपनी कार से शाहजहांपुर आ रहे थे।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि रोजा मंडी से लेकर चकभिटारा तक धान का सीजन होने के कारण लंबा जाम लगा था। इस कारण उनको अपनी कार जमुका दोराहे के पास रोकनी पड़ी थी। इसी बीच उनको लघुशंका लगी तो उन्होंने कार के शीशे बंद कर उसे लॉक कर दिया और चले गए।
विज्ञापन
श्री वर्मा का आरोप है कि इसी बीच उनकी कार की पीछे वाली सीट का शीशा तोड़कर चार लाख रुपये से भरा बैग लेकर उचक्के फरार हो गए। आरोप है कि श्री वर्मा ने उचक्कों को देखकर शोर भी मचाया, लेकिन जाम में शोर शराबा होने के कारण किसी ने उनकी आवाज पर ध्यान नहीं दिया और आरोपी पास के गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गए। इसकी सूचना रोजा पुलिस को दी, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
बता दें कि तीन दिन पूर्व बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के व्यापारी राकेश कुमार को हथौड़ा से रोजा आते समय उचक्कों ने अपना शिकार बना कर करीब 69 हजार रुपये की गिरहकटी कर ली थी, तब भी पुलिस का रुख नकारात्मक ही रहा था। दोनों घटनाओं से साफ है कि दीपावली के मौके पर यह उचक्के कोई नया गुल न खिला दें कोई बड़ी बात नही।
000
थाने में किसी भी व्यक्ति ने चार लाख रुपये लुटने अथवा कार का शीशा तोड़कर रुपये से भरा बैग चोरी होने की सूचना नहीं दी है, फिर भी हम इस मामले की जांच करा रहे हैं। - राम नरेश चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रोजा