फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four hundred of the name of providing jobs swindle

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी

Fri, 11 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर नगर के नौ लोगों से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी का शिकार लोगों ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला बगियानाथ निवासी सुरेश की पत्नी राजू देवी, पप्पू की पत्नी विमलेश, रवि, शंभू, सुरेश, संतराम, गोविंद, पप्पू और गांव नरौठा हंसराम के सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगर के मोहल्ला कोट के एक युवक ने कथित सफाई कर्मचारी नेता को अपना रिश्तेदार बताते हुए परिचय कराया था। युवक ने कहा था कि नेता उन लोगों को सफाईकर्मी के पद पर सरकारी नौकरी दिला देगा, इसके लिए हर किसी को 50 हजार रुपये देने होंगे। नौकरी नहीं लगने पर रुपये ब्याज सहित वापस दिलवाए जाएंगे। एक साल हो जाने के बाद भी उन लोगों को नौकरी नहीं मिली है। यह लोग उन्हें अभी तक टरकाते रहे। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज करते हुए धमकी दी गई कि फिर से रुपये मांगे तो जान से मार दिया जाएगा। ठगी का शिकार हुए लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed