फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four homes in two villages of Khutar robbery

खुटार के दो गांवों के चार घरों में डाका

Wed, 09 Sep 2015 11:50 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Wed, 09 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four homes in two villages of Khutar robbery
मंगलवार रात क्षेत्र के गांव कढ़ईया और सहारू के चार घरों में डकैतों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर 25 हजार रुपये और पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए। इस दौरान पीड़ितों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंगलवार रात सशस्त्र आठ से दस की संख्या में डकैत गांव सहारू पहुंचे। डकैतों ने सबसे पहले गांव के सत्यपाल के घर को निशाना बनाया। सत्यपाल और उनकी पत्नी नन्हीं देवी को डकैतों ने घर में ही बांधकर डाल दिया। दो बदमाश उनके पास रखवाली के लिए खड़े रहे। शेष बदमाशों ने घर में रखे 10 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद डकैत पड़ोस के गंगाराम के घर जा घुसे और गंगाराम के साथ ही उसकी पत्नी को भी बांधकर डाल दिया। डकैतों ने गंगाराम के पुत्र अरविंद पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए एक हजार रुपये, सोने की लर, मांगबेंदा, दो जोड़ी पायल, सोने के कुंडल, जेवरी, कान की बाली आदि जेवर लूट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद डकैत गांव कढ़ैया के जगतराम के यहां दीवार फांदकर घुस गए। डकैतों ने जगतराम और उसकी बहू उपासना को बांधकर डाल दिया। जगतराम के पुत्र ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। अमित से दस हजार रुपये और करीब एक लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए गए। लूट के बाद डकैतों ने इसी गांव के भगवानदीन के घर का दरवाजा पुलिसकर्मी बताते हुए खुलवाया और परिवार के लोगों को बंधक बनाकर पांच हजार रुपये, तीन जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, पायजेवरी, झुमकी, चार जोड़ी कुंडल और बहू प्रीति के जेवर लूट लिए। डकैतों के जाने के बाद भगवानदीन के परिवार वालों ने शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि सत्यपाल की ओर से डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक ही रिपोर्ट में लिखे चारों पीड़ितों के नाम
खुटार। सत्यपाल की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में गंगाराम, जगतराम, भगवानदीन के घर पड़ी डकैती का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में सत्यपाल के 10 हजार रुपये लूटे जाने का भी जिक्र है। शेष पीड़ितों से लूट की रकम और जेवर का जिक्र नहीं किया गया है। एसओ जसवीर सिंह का कहना है कि पीड़ितों ने अभी जेवर की सूची नहीं दी है। सूची मिलते ही इसे भी रिपोर्ट में शामिल कर लिया जाएगा।

उधर, डकैती की जानकारी पाकर सीओ उमेश शर्मा भी दोनों गांव पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी खुटार पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। डॉग स्कवाड प्रभारी नीतप्रकाश भी खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed